सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा महाभंडारे के साथ संपन्न
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 May 2026 9:15 PM
सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा महाभंडारे के साथ संपन्न
चंदवा़ प्रखंड अंतर्गत सेरक पंचायत के किता गांव में आयोजित सात दिनी श्रीमद्भागवत (पारायण) कथा रविवार को हवन, पूर्णाहुति व महाभंडारे के साथ सम्पन्न हो गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण किया, प्रसाद ग्रहण किया. कथा का आयोजन 25 मई से शुरू किया गया था. प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत पाठ एवं धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया. अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई. जिसके बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया. कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीला, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर प्रकाश डाला गया. श्रद्धालुओं ने कथा से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के आचार्य पंडित अनुज पाठक थे. आयोजन में मुख्य यजमान रवि भूषण पाठक एवं सरस्वती देवी समेत इंदुभूषण पाठक व परिवार के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. समापन अवसर पर आयोजकों ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया. तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलायी शपथ
बालूमाथ़ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को थाना परिसर में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गय. पुलिस कर्मियों ने तंबाकू एवं उससे बने उत्पाद का सेवन नहीं करने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई. अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, इससे कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती है. समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के लिए तंबाकू से दूरी बनाना आवश्यक है. मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार, गौतम कुमार, धीरज सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










