बालूमाथ से यात्री रेल सेवा शुरू करने की मांग
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 May 2026 9:32 PM
विज्ञापन
बालूमाथ से यात्री रेल सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
बालूमाथ. स्थानीय मुखिया नरेश लोहरा ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर बालूमाथ से यात्री रेल सेवा शुरू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक यहां के लिए नियमित पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं होता, तब तक रांची-टोरी पैसेंजर का विस्तार बालूमाथ तक किया जाये. मुखिया ने बताया कि बालूमाथ रेलवे स्टेशन से नौ मार्च 2018 से मालगाड़ियों का सफल संचालन हो रहा है. यहां यात्री सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद किसी ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं होना क्षेत्रवासियों के साथ उपेक्षा है. आदिवासी बहुल व पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां के मजदूर, किसान और विद्यार्थी महंगे बस किराये से परेशान हैं. रेल सेवा शुरू होने से लोगों को रांची व लोहरदगा तक सस्ती यात्रा का लाभ मिलेगा. मुखिया ने प्रस्तावित चतरा-गया नयी रेल परियोजना में भी बालूमाथ को शामिल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र का गया से सीधा संपर्क हो सके और विकास को गति मिले. संकट मोचन हनुमान मंदिर गोला में वार्षिकोत्सव आज
चंदवा़ मेन रोड स्थित दुबे जी गोला में संकट मोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह सोमवार को मनाया जायेगा. कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी है. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि सोमवार की सुबह पूजन कार्यक्रम शुरू होगा. दोपहर बाद मंदिर परिसर में ही भंडारा का आयोजन किया जायेगा. सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










