अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त जिला जज संजय कुमार दुबे को विदाई दी दिया
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 May 2026 9:18 PM
अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त जिला जज संजय कुमार दुबे को विदाई दी
लातेहार. व्यवहार न्यायालय लातेहार में पदस्थापित जिला जज द्वितीय संजय कुमार दुबे के सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें भावभीनी विदाई दी. अधिवक्ताओं ने उन्हें बुके सौंपकर उनके सुखद भविष्य की कामना की. मौके पर लोक अभियोजक शिव शंकर राम ने कहा कि श्री दुबे का न्याय के प्रति समर्पण हमेशा यादगार रहेगा. जीपी व वरीय अधिवक्ता समसुल कमर खान ने कहा कि वे हमेशा कार्यों के प्रति जवाबदेह रहे. उन्होंने कभी मामलों को लंबित नहीं रखा और पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय दिया. वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने उनके कार्यकाल को लातेहार जजशिप के लिए स्वर्णिम व अनुकरणीय बताया. अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वासुदेव पांडेय ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि श्री दुबे ने हमेशा निष्पक्ष व निडर होकर न्यायिक कार्य किया. अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर अधिवक्ता उपेंद्र कुमार, अमित कुमार गुप्ता, अमूल्या रंजन, अस्मिता एक्का व राजा कुमार मौजूद थे. तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलायी शपथ
बालूमाथ़ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को थाना परिसर में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गय. पुलिस कर्मियों ने तंबाकू एवं उससे बने उत्पाद का सेवन नहीं करने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई. अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, इससे कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती है. समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के लिए तंबाकू से दूरी बनाना आवश्यक है. मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार, गौतम कुमार, धीरज सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










