ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

हेरहंज. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें प्रखंड प्रभारी बृजमोहन राम समेत अन्य शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद.. के नारे लगाये. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि देश की अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा के प्रति हमारी सेना ने अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है. कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य रंजीत जायसवाल, विजय गुप्ता, जसमतिया देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंतामणि देवी, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश ठाकुर, मनोज यादव, देवनंदन प्रसाद, बूथ अध्यक्ष राजेश साहू, उमेश राम, संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola