अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

शुक्रवार को थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये.
चंदवा. शुक्रवार को थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना लुकूइयां मोड़ के समीप हुई. यहां रांची की ओर से आ रहे चेसिस वाहन व कार (जेएच01ईपी-3072) के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में कार में सवार बायर क्रॉप साइंस कंपनी के अमन कुमार सिंह घायल हो गये. दूसरी घटना मेन रोड स्थित गैराज लेन के समीप हुई. यहां मेदिनीनगर से हजारीबाग जा रही बस ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मोपेड पर सवार उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू व सुनीता देवी घायल हो गये. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उपेंद्र को रिम्स रेफर कर दिया गया है. तीसरी घटना भुसाड़ गांव के समीप हुई. यहां बाइक की चपेट में आने से छह वर्षीय रितेश कुमार (पिता धनेश्वर गंझू) घायल हो गया. हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला. घायल बालक का इलाज सीएचसी में हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










