मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है : ज्यां द्रेज

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :02 May 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है : ज्यां द्रेज

मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है : ज्यां द्रेज

विज्ञापन

लातेहार ़ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मनिका प्रखंड में ग्राम स्वराज मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने हुंकार भरी. उच्च विद्यालय परिसर से निकली भव्य रैली प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां एक विशाल सभा का आयोजन किया गया. हाथों में तख्तियां लिए महिला-पुरुष मनरेगा को यथावत रखने, मजदूरी अधिसूचित करने और वीबी ग्राम जी कानून को लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. काम मांगने पर मजदूरों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है : ज्यां द्रेज : सभा को संबोधित करते हुए प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रो ज्यां द्रेज ने कहा कि मनरेगा को औपचारिक रूप से बंद नहीं किया गया है, लेकिन इसे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नये जॉब कार्ड बनवाने और काम मांगने पर मजदूरों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने मुजफ्फरपुर के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि मजदूरों का संघर्ष अब और कठिन हो गया है. लेबर ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि पिछले दशक में ग्रामीण भारत की वास्तविक मजदूरी स्थिर हो गयी है, जो चिंताजनक है. कानून लागू करने में सरकार की वादाखिलाफी : झारखंड नरेगा वाच के संयोजक जेम्स हेरेंज ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2026 से वीबी ग्राम जी कानून शुरू करने की घोषणा सिर्फ छलावा साबित हुई है. अब तक इसके दिशा-निर्देश तक जारी नहीं किये गये हैं. सभा को भाकपा माले के धनेश्वर सिंह, मुनेसर सिंह, ग्राम स्वराज मजदूर संघ के पचाठी सिंह, भूखन सिंह, बलराम उरांव, श्यामा सिंह, सूरजमनी उरांव व मनोज भुइयां ने भी संबोधित किया. सभा का संचालन लालबिहारी सिंह ने किया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola