जानवरों से फसल क्षति के मुआवजा की प्रक्रिया सरल होगी : वाइके दास

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jul 2020 12:38 AM

विज्ञापन

जानवरों से फसल क्षति के मुआवजा की प्रक्रिया सरल होगी : वाइके दास

विज्ञापन

बेतला : बेतला नेशनल पार्क सहित पलामू टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे गांवों में हाथी सहित जंगली जानवरों से मानव व फसल की क्षति कम करने व सरकार द्वारा दिये जाने वाले मुआवजे को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी. इको विकास समिति गाड़ी के तत्वावधान में ग्रामीणों व वन विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

बैठक के दौरान जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाये जाने पर दिये जाने वाले मुआवजा की जानकारी दी गयी. बैठक में पलामू टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक वाइके दास ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मुआवजा भुगतान में किसी भी तरह की देरी नहीं की जायेगी.

इसकी प्रक्रिया सरल हो इसके लिए भी काम किया जायेगा. ज्ञात हो कि बरसात के दिनों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ जाता है. किसानों के फसल को हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचा दिया जाता है . मौके पर डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ,रेंजर प्रेम प्रसाद, को विकास समिति अध्यक्ष को कोदुमन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola