शिक्षा निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आइएएस राजेश प्रसाद ने बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के सरईडीह स्थित स्तरोन्नत प्लस टू उवि का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेतला. झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आइएएस राजेश प्रसाद ने बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के सरईडीह स्थित स्तरोन्नत प्लस टू उवि का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार टोप्पो से विद्यालय समेत शिक्षकों की संख्या और सरकार की ओर से दी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में जो संसाधन प्राप्त हैं उसे बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीण इलाके में कंप्यूटर शिक्षक को बहाल कर दिया गया है. इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ रही है. उन्होंने अतिरिक्त भवन की मांग की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की तुलना में कमरों का अभाव है. माध्यमिक निदेशक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया. श्री प्रसाद ने कहा कि पूरे राज्य के विद्यालयों की दशा सुधारने का काम सरकार कर रही है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसका प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola