विद्या भारती का मूल उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना है

Updated:
विज्ञापन
विद्या भारती का मूल उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना है

विद्या भारती का मूल उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना है

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को वार्षिक आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस तीन दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता और आचार्य के कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा की जा रही है. कमियों को दूर कर अच्छाइयों को बढ़ाना लक्ष्य : कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने रिकॉल, रिफ्रेश और रिफॉर्म का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करना और अच्छाइयों को आत्मसात करना है. सचिव राजीव रंजन पांडेय ने मन के जीते जीत है का संदेश देते हुए कहा कि विद्या भारती का मूल उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना है. उन्होंने आचार्यों को पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया. रोचक ढंग से पठन-पाठन पर मंथन : पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सफल व्यक्ति किसी भी कार्य को अलग अंदाज में पूर्ण करता है. हमें उपलब्धि हासिल करने वाला परिश्रमी बनना चाहिए. कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने भैया-बहनों को रोचक तरीके से पढ़ाने और आगे बढ़ाने की बात कही. वहीं, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि यह कार्यशाला साल भर की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के निर्माण का आधार है. सभी के सामूहिक योगदान से ही विद्यालय रूपी गाड़ी प्रगति की ओर अग्रसर होगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola