ईट भट्ठा के समीप बने गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत

Published by :VIKASH NATH
Published at :14 Apr 2026 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
ईट भट्ठा के समीप बने गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बनवार गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ

विज्ञापन

प्रतिनिधि

बालूमाथ. लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बनवार गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. गांव की 15 वर्षीय किशोरी खुशबू कुमारी (पिता निर्मल गंझू) पानी भरे गड्ढे में डूब गयी. यह गड्ढा गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठा के पास पानी पटाने के लिए बनाया गया था. अचानक खुशबू उसमें गिर गयी. ग्रामीणों और परिजनों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेजने की तैयारी शुरू की.

गौ सम्मान आह्वान अभियान सफल बनाने को लेकर बैठक संपन्न

प्रतिनिधिबालूमाथ. स्थानीय दुर्गा मंडप परिसर में गौ सम्मान अभियान कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर गौ रक्षा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के जिला प्रभारी अरुण साव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम अनुरोध पत्र बालूमाथ बीडीओ की पहल पर भेजवाने पर सहमति बनी. इसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जायेगी. जिला प्रभारी श्री साव ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है. मौके पर जिला प्रचारक बंधन साव, प्रखंड प्रभारी प्रमोद साहू, चुन्नू जायसवाल, सत्येंद्र साहू, वीरेंद्र गुप्ता, ज्ञानी पांडेय, अर्जुन साहू, कुंदन साव, पिंटू साव, अनिल प्रजापति, संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola