संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आंबेडकर जयंती पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन

लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वय के साथ कार्य करें लातेहार. नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आंबेडकर जयंती पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम हुए. विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, विचारों और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को उनके आदर्शों से प्रेरित किया गया. पीएमश्री जेएनवी मे कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ लातेहार. शहर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सांस्कृतिक कला केंद्र में झारखंड, बिहार और बंगाल के विभिन्न नवोदय विद्यालयों से आये 85 प्रतिभागियों के बीच दो दिवसीय संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उदघाटन आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई ने किया. विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत पारंपरिक नागपुरी नृत्य और गीत से किया गया. प्राचार्य ने स्वागत भाषण दिया, जिसके बाद आसाम से आई बच्चियों ने बिहू नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर सुखराम भगत, कमलेश कुमार मिश्र, धीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार सक्सेना, सुकेश कुमार, निहारिका साह, संदीप ओझा आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की रूपरेखा खेल शिक्षिका मंजू झा ने बनायी थी और मंच संचालन सुमंत कुमार साव ने किया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola