सासंग मोड़ के समीप कार-ऑटो की टक्कर, चार गंभीर

Published by :VIKASH NATH
Published at :14 Apr 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
सासंग मोड़ के समीप कार-ऑटो की टक्कर, चार गंभीर

एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग मोड़ के पास मंगलवार देर शाम कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

युवक.

प्रतिनिधिचंदवा. एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग मोड़ के पास मंगलवार देर शाम कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों में रामसहाय उरांव (डड़ैया, चंदवा), मुर्शीद आलम (पोचरा, लातेहार), शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर (दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवारी लेकर डड़ैया गांव की ओर मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी.

केचकी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

बेतला. सोमवार की शाम कुटमू-मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर औरंगा नदी पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक मेदनीनगर की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित ट्रक सड़क के बाईं ओर जाकर बिजली के पोल से टकराया और पलट गया. पोल टूटने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गये, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. घटना के समय सड़क पर भीड़भाड़ न होने के कारण किसी की जान नहीं गयी और एक बड़ी दुर्घटना टल गयी. ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. बिजली विभाग को भी जानकारी दे दी गयी है. ताकि जल्द ही आपूर्ति बहाल की जा सके.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola