एमएसीपी के मुद्दे पर लातेहार के शिक्षकों का विरोध, काला बिल्ला लगाकर किया शिक्षण कार्य

बकाला बिल्ला लगाये शिक्षक | Prabhat Khabar Network
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने एमएसीपी लाभ न मिलने पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाया।
लातेहार: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा एमएसीपी नहीं दिए जाने संबंधित पत्र जारी करने के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करते हुए शिक्षण कार्य किया. साथ ही ट्विटर व एक्स, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक अभियान चलाकर अपनी बात राज्य सरकार एवं जनमानस तक पहुंचाई.
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि विरोध प्रदर्शन यह स्पष्ट संदेश देता है कि शिक्षक अब अपने अधिकारों के प्रश्न पर पूरी तरह एकजुट हैं. हमारा आंदोलन किसी व्यक्ति या सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सरकार द्वारा किए गए वादों को लागू कराने के लिए है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार, अनु कुमार, राजीव कुमार, प्रियरंजन सिंह, उदय कुमार तिवारी, बलराम सिंह, अशोक कुमार सिंह, गोविंद पासवान, धीरज कुमार, रवि कुमार, संतोष कुमार, नीरज कुमार, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, कुमारी रीना, बिहारी राम, अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, गंगा यादव, कृष्ण कुमार भगत, बदरुल हसन व प्रदीप टोपनो सहित पूरे जिले के शिक्षकों ने योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










