किसानों की शिकायत पर खाद-बीज दुकानों में छापेमारी, अनियमितता पर लाइसेंस होगा रद्द

फोटो: 1 चांद 1 : जांच करती सीओ. | Prabhat Khabar Network
बारियातू में किसानों की शिकायत पर सीओ कोकिला कुमारी ने खाद-बीज दुकानों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बारियातू: किसानों की शिकायतों के बाद अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में संचालित कई खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से खाद एवं बीज की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य तथा बिक्री , बिल बुक, मशीन, सुचना पट सहित अन्य व्यव्स्था की जानकारी ली. साथ ही दुकान संचालन से संबंधित लाइसेंस एवं अन्य अभिलेख भी जांच के क्रम में कई दुकानदार समय पर लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके.
इस पर अंचलाधिकारी कुमारी ने नाराजगी जताई . दुकान को साफ-सुथरा रखने, उर्वरक, बीज , किटनाशक सभी का अलग-अलग विक्रेता लाइंसेंस, बिक्री मशीन के माध्यम से करना, स्टॉक बही, बिक्री का बिल बुक, दैनिक बिक्री रिपोर्ट सुचना पट पर अंकित, एक्सपायरी दवा,माल,अलग स्टॉक कर के रखना, जीएसटी पंजी बुक के अलावा दुकान पर सुचना पट में दुकानदार का नाम, स्टॉक, लिखना सहित अन्य नियमों को पालन करने का निर्देश दिया.
स्पष्ट कहा कि बिना वैध लाइसेंस के खाद-बीज की दुकान संचालित करना नियम का उल्लंघन है. ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने, कालाबाजारी करने अथवा अनियमितता बरतने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के तत्काल लाइसेंस रद्द की कार्रवाई की जाएगी.
किसानों से भी अपील की कि खाद एवं बीज खरीदते समय दुकानदार से रसीद अवश्य ले. किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










