हेरहज में खेल स्टेडियम का निर्माण अधर में अटका, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
खेल स्टेडियम का निर्माण अधर में अटका, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

झारखंड के घुरे गांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अवैध कब्जे के कारण रुका हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन खाली कराने की मांग की है।

विज्ञापन

हेरहज: प्रखण्ड मुख्यालय स्थित घुरे ग्राम में प्रस्तावित खेल स्टेडियम निर्माण विवादों में घिर गया है. वर्ष 2023-24 में अंचल अधिकारी द्वारा खाता संख्या 142, प्लॉट संख्या 1832-1833 पर स्टेडियम निर्माण हेतु लगभग 81 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी.

निर्माण कार्य शुरू करने पहुँचे ठेकेदार को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से धमकाकर भगा दिया. आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने जाली कागज तैयार कर रातों-रात तिरपाल व टेंट लगाकर इस भूमि पर कब्जा कर लिया और आसपास के पेड़ काटकर खेती शुरू कर दी.

ग्रामीणों का कहना है कि इस मैदान में वर्षों से बच्चे खेलते आ रहे हैं और यह क्षेत्र का एकमात्र खुला मैदान है. उनका मानना है कि भविष्य की पीढ़ी को खेल सुविधा देने के लिए इसी स्थान पर स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जे को हटाकर जल्द से जल्द स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि युवाओं को खेल का बेहतर वातावरण मिल सके.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola