बारियातू थाना के नए प्रभारी बने प्रभात कुमार दास, अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

फोटो: 1 चांद 2 : नए प्रभारी का स्वागत करते निवर्तमान प्रभारी. | Prabhat Khabar Network
प्रभात कुमार दास ने बारियातू थाना के पांचवें प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दी है।
बारियातू: बारियातू थाना में पांचवें थाना प्रभारी के रूप में प्रभात कुमार दास ने पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने उन्हें पदभार सौंपा. नए प्रभारी श्री दास ने कहा कि क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाएगा.
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनका मुख्य उद्देश्य होगा. असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम जन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी. उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है. मौके पर बारियातू थाना के पुलिस अधिकारी, जवान व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










