शादी के एक माह बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
शादी के एक माह बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शादी के एक माह बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

लातेहार ़ बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है. लोहरदगा जिले के कुड़ू निवासी गुड़िया की शादी बीते 26 फरवरी को राहुल साहू के साथ हुई थी. शादी के महज एक माह बाद ही 29 मार्च की रात गुड़िया की मौत की खबर से सनसनी फैल गयी. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. फोन पर दी थी प्रताड़ना की जानकारी : मृतका की मां के अनुसार, विवाह के समय सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया गया था, बावजूद इसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे. आरोप है कि घटना से एक दिन पहले ही गुड़िया ने फोन कर बताया था कि पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है और उसका किसी अन्य महिला से संबंध है. इधर, ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है. जांच में जुटी पुलिस : सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद से मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola