..जेल में चला औचक छापामारी अभियान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2024 5:32 PM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की देर शाम लातेहार जेल मे औचक छापामारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

तसवीर-9 लेट-5 उपस्थित अधिकारी लातेहार. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की देर शाम लातेहार जेल मे औचक छापामारी अभियान चलाया गया. उपायुक्त गरिमा सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में लगभग दो घंटा तक छापामारी की गयी, जिसमें जेल से कोई भी आपत्ति जनक सामान बरामद नहीं हुआ है. उपायुक्त ने बताया कि लातेहार जेल में छापामारी के लिए कुल आठ टीम का गठन किया गया था. सभी टीमों ने जेल में बने आठ सेल में जाकर छापामारी की. उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अलावा विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जेल में छापामारी की गयी है. एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जेल में छापामारी की गयी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. ज्ञात हो कि लातेहार जेल में कई विचाराधीन नक्सली बंद हैं. छापामारी अभियान में एसी रामा रविदास, जेल अधीक्षक समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola