विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर समझाया विज्ञान

Updated at : 28 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर समझाया विज्ञान

संत जेवियर्स महाविद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, खोजी दृष्टिकोण और नवीन प्रयोगों के प्रति जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना था.

विज्ञापन

महुआडांड. संत जेवियर्स महाविद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, खोजी दृष्टिकोण और नवीन प्रयोगों के प्रति जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना था. मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न उत्कृष्ट मॉडलों को प्रस्तुत कर अपनी सोच को सामने रखा है. विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना विद्यमान है. प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के प्रति उनकी उत्सुकता, जुनून तथा समर्पण को प्रदर्शित करता है. विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में किसी भी नये ज्ञान के प्रति जिज्ञासा, सोचने की शक्ति, प्रस्तुति कौशल और संचार कौशल विकसित करता है. इस दौरान विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों तथा स्कूल की ओर से कुल 60 प्रोजेक्ट्स के मॉडल प्रस्तुत किये गये. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. मौके पर उप-प्राचार्य फादर समीर टोप्पो, फादर राजीव तिर्की, फादर लियो, सिस्टर चंद्रोदय, सहायक प्रोफेसर शेफाली प्रकाश, रोनित मार्शल जेस, रोज एलिस बरला, प्रोफेसर सुरभि सिंह, रोनित खेस, डॉ आरिफुल हक का विशेष योगदान रहा. मंच संचालन सहायक प्रोफेसर अविनाश यादव ने किया. माैके पर काफी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola