अध्यात्म ही मानव जीवन का वास्तविक समाधान : विज्ञानदेव जी

Updated:
विज्ञापन
अध्यात्म ही मानव जीवन का वास्तविक समाधान : विज्ञानदेव जी

अध्यात्म ही मानव जीवन का वास्तविक समाधान : विज्ञानदेव जी

विज्ञापन

चंदवा़ संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज ने कहा कि कर्म से बंधन और सेवा से मुक्ति होती है. अध्यात्म ही जीवन का संपूर्ण विकास और समस्याओं का समाधान है. वे शुक्रवार की शाम लुकूइयां गांव स्थित सदाफल देव आश्रम एवं गोशाला परिसर में आयोजित जय स्वर्वेद कथा व ध्यान साधना सत्र को संबोधित कर रहे थे. संत प्रवर ने कहा कि मन को साध लेने से जीवन सरल हो जाता है. उन्होंने समझाया कि बाहर की लड़ाइयां भीतर की हार से जन्म लेती हैं. स्वर्वेद संदेश यात्रा केवल स्थान से स्थान की नहीं, बल्कि अंतर से अंतर की यात्रा है. जो अपने भीतर उतरेगा, वही सत्य और शांति का अनुभव करेगा. महाराज जी ने श्रद्धालुओं को बताया कि विहंगम योग के प्रणेता अमर हिमालय योगी अनन्त सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज ने अपनी साधना द्वारा ईश्वर की प्राप्ति की और उसी गहन ज्ञान को स्वर्वेद नामक अद्वितीय ग्रंथ के रूप में जनमानस को उपलब्ध कराया. उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को विहंगम योग की क्रियात्मक साधना का अभ्यास कराया और कहा कि यह साधना खुद से खुद की दूरी मिटाने का मार्ग है. युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य हैं और उनमें उत्साह, उमंग व लक्ष्य के प्रति अडिगता होनी चाहिए. समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव और 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. यह यात्रा 29 जून को कश्मीर से शुरू हुई थी और विभिन्न राज्यों से होकर यह यहां पहुंची. इसका समापन 25-26 नवंबर 2025 को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर परिसर में होगा. इस अवसर पर नवाहीर उरांव, कार्यक्रम संयोजक बद्री प्रसाद, सत्संग प्रभारी झारखंड दक्षिणी नवाहीर उरांव, सह संयोजक मिंटू भुइयां, परामर्शक मिथिलेश सिंह, विजय प्रसाद समेत लातेहार व लोहरदगा जिले के संत समाज के पदाधिकारी और गुरु भाई-बहन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola