जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें : प्रकाश राम

Updated at :12 May 2026 10:00 PM
विज्ञापन
जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें : प्रकाश राम

जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें : प्रकाश राम

विज्ञापन

लातेहार ़ लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान जमीन विवाद, वृद्धा पेंशन, ड्रग्स, हत्या, बिजली-पानी, ऑनलाइन भूमि सुधार एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर से जुड़े सैकड़ों मामले सामने आये. विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें . फर्जी तरीके से भूमि परिवर्तन का मामला गरमाया : जनता दरबार में मौजा तापाखास (हरखा) के जरासंध कुमार ने गंभीर शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परदादा माधो कहार के नाम दर्ज रैयती भूमि (खाता-36, प्लॉट-364) को अंचल कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से खास महाल भूमि में बदलकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने उक्त भूमि की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित डिमांड कैंसिल करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया. संवेदनशीलता के साथ करें मामलों का निष्पादन : विधायक ने कहा कि सीएनटी एक्ट की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या खरीद-बिक्री बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने और लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. विधायक ने भरोसा दिलाया कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीडीओ, सीओ नंदकुमार राम, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola