जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated at :12 May 2026 10:10 PM
विज्ञापन
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा. जिले के मनिका प्रखंड के जान्हो गांव निवासी सविता कुंवर ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. जन शिकायत निवारण में कुल 14 आवेदन आये जो विभिन्न विभागों से संबंधित थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. जिला अधिवक्ता संघ ने खराब पड़े आरओ को ठीक कराया

लातेहार. लातेहार जिला अधिवक्ता संघ ने लंबे समय से खराब पड़े आरओ मशीन की मरम्मत करायी. आरओ मशीन खराब रहने से अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और परिसर में आने वाले आम लोगों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था. कई बार शिकायत और आग्रह के बावजूद जब व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ ने आरओ मशीन की मरम्मत करा दी. जानकारी के अनुसार आरओ खराब होने के बाद अधिवक्ताओं ने लातेहार एसडीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की थी. अधिकारियों की ओर से सकारात्मक आश्वासन भी मिला, लेकिन समय बीतता गया और लोगों की परेशानी जस की तस बनी रही. गर्मी में सूखे गले और पानी की तलाश ने अधिवक्ताओं को भीतर तक झकझोर दिया. आखिरकार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने पहल करते हुए मैकेनिक बुलाया व आरओ मशीन को ठीक कराया. इससे पहले भी अधिवक्ता संघ ने अपने स्तर से परिसर का रंग-रोगन कराया था, जिससे भवन की सूरत बदली. मौके पर कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola