ePaper

बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रहे छह दुकानों को किया गया सील

Updated at : 26 Dec 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रहे छह दुकानों को किया गया सील

नगर पंचायत क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान नगर क्षेत्र में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने एवं राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया. जांच के दौरान यह पाया गया कि कई दुकानदारों द्वारा अब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया गया है. जिस पर नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की गयी. जिसमें धर्मपुर मार्केट के पास स्थित चार तथा मेन रोड क्षेत्र की दो दुकानें शामिल हैं. जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा इस संबंध में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जायेगी. सभी दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने अब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है, वे अविलंब नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन कर ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करें. साथ ही संबंधित दुकानदारों को होल्डिंग टैक्स समय पर जमा करने का भी निर्देश दिया गया है. होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठान का खाता फ्रिज करते हुए आगे का संचालन रोकने की कार्रवाई की जायेगी. नगर पंचायत ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही शहर को सुव्यवस्थित एवं विकसित बनाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola