29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:06 PM

विज्ञापन

29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

विज्ञापन

लातेहार ़ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ भगत, रितेश सिंह (दोनों इचाक, लातेहार), छत्तीस सिंह (करमाही जालिम, लातेहार), तवासीर खान और फैजान खान (पतरातू,लातेहार) शामिल हैं, जिनकी उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है. सभी बालिग आरोपियों को गुरुवार को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए कुछ युवक सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने रिचूघुटा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार युवकों को मोंगर मोड़ के पास रोककर तलाशी ली. इस दौरान उनके पास से 5.73 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपये) बरामद हुई. इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 14,140 रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किये हैं. नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता : एसडीपीओ ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है. उन्होंने आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की. इस छापामारी अभियान में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआइ विक्रांत उपाध्याय, राहुल सिन्हा, रमाकांत गुप्ता, संतोष कुमार, एएसआइ अरविंद तिवारी समेत जिला बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola