मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर ईंट से हमला, गंभीर

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:13 PM

विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर ईंट से हमला, गंभीर

विज्ञापन

चंदवा़ शहर में प्रखंड कॉलोनी स्थित पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यालय के समीप गुरूवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता बिनोद कुमार गुड्डू पर ईंट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है. हमले के बाद गंभीर रूप से घायल बिनोद कुमार गुड्डू को प्राथमिक उपचार के लिए चंदवा सीएचसी लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर विनोद कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि वे प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान अजय साव उर्फ फंटूश अचानक बाइक से उनके नजदीक आया. ईंट से उसपर हमला कर दिया. उनके सिर पर गंभीर चोट है. चंदवा थाना में कांड संख्या 108/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. स्थानीय समस्याओं व मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

बालूमाथ. स्थानीय विधायक प्रकाश राम गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलें. उन्होंने बालूमाथ प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. इस दौरान विधायक ने लातेहार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसरोकारी व विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने बालूमाथ स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित करने, लातेहार के डिग्री व महिला डिग्री कॉलेजों में नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने और सरकारी निविदाओं में स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता देने की मांग की. उन्होंने बारियातू में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा तेतरियाखाड़ कोलियरी में कोयले की आग से बढ़ रहे प्रदूषण व राजस्व नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola