बेतला-पोखरी में अदा की गयी बकरीद की नमाज
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:20 PM
बेतला-पोखरी में अदा की गयी बकरीद की नमाज
बेतला. बेतला-पोखरी क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का त्योहार अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुख्य नमाज अदा की. नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की मुबारकबाद दी. इस दौरान देश और राज्य में अमन, चैन, तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गयीं. मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बकरीद का यह त्योहार हमें त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे की सीख देता है. विधायक ने लोगों से समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत बनाये रखने की अपील की. इधर, पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जून से
लातेहार. सदर प्रखंड के बाजकुम गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जून से शुरू होगा. इसमें 16 टीमें भाग ले सकती हैं. इसमें प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये नकद, ट्रॉफी व मेडल, द्वितीय पुरस्कार 4100 रुपये नकद व ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी व चतुर्थ पुरस्कार ट्रॉफी दिया जाएगा. साथ में अन्य पुरस्कार भी कमेटी की ओर से रखा गया है. उक्त प्रतियोगिता की जानकारी बाजकुम क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष आशीष कुमार ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










