सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर प्रदर्शन आज

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:18 PM

विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर प्रदर्शन आज

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मनरेगा पिंटू रजक ने एसडीओ को आवेदन देकर कार्यक्रम की सूचना दी है. आवेदन में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार उपायुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया जा चुका है. लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है. सड़क नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों एवं आम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं. पिंटू रजक ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहयोग देने एवं सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है. सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यशाला

लातेहार. धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला के चौथे दिन आचार्या गीता कुमारी, नीलम अम्बस्टा व अन्य ने कंप्यूटर के माध्यम से अंग्रेजी अल्फाबेट्स, शब्दों और चित्रों का निर्माण किया. यह सामग्री कक्षा अरुण से प्रथम तक के बच्चों को चित्र देखकर अक्षर पहचानने में मदद करेगी. प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि सामग्री बनाने के साथ इसके रखरखाव पर भी ध्यान दें ताकि इसका वर्षभर उपयोग हो सके. मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola