कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित पूजा पंडाल में कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में पंडित दिवाकर मिश्रा ने कलश स्थापना करायी. यहां भव्य पूजा पंडाल का निर्माण जारी है. इसके अलावा मुरपा, शेरेगड़ा, पिंडारकोम, झाबर, बालू, भगिया समेत अन्य गांवों में भी कलश स्थापना कर पूजा शुरू की गयी. भैंसादोन गांव स्थित दुर्गा बाड़ी से बड़की नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ लोग इसमें शामिल हुए. कलश यात्रा में पंडित अजय मिश्रा, आशीष मिश्रा, मुखिया कुमारी भगवती, पूर्व मुखिया अरविंद उरांव, बालूमाथ निवासी सह एसडीओ प्रवीण सिंह, संजय यादव, नंदू यादव, पवन यादव, दशरथ यादव समेत काफी संख्या में महिलाएं व युवती मौजूद थीं. शिक्षक के निधन पर शोक जताया

लातेहार. सदर प्रखंड के पांडेयपुरा गांव निवासी सह सेवानिवृत शिक्षक धनसी प्रसाद का रविवार शाम निधन हो गया. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. धनसी प्रसाद ने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा सेवा को समर्पित किया था. सादगी, अनुशासन और छात्रों के प्रति लगाव उनकी पहचान थी. सोमवार सुबह शहर के औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola