श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

Updated at :12 May 2026 9:56 PM
विज्ञापन
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

विज्ञापन

लातेहार ़ श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर लातेहार के कार्यकारिणी समिति की 50 वीं बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें मंदिर के विवाह मंडप के सुंदरीकरण के लिए एक मुख्य द्वार और चहारदीवारी का सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके लिए स्थानीय विधायक प्रकाश राम से मुलाकात कर राशि आवंटित करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया. वहीं, मंदिर के दूसरे तल्ले में आंगन में शेड का निर्माण व मंदिर के सीढि़यों में भी शेड लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपर तल्ले की नालियों को तोड़ कर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया. बताया कि उक्त नाली हमेशा जाम हो जाता है. इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में वायस रिकार्डर सीसीटीवी लगाने, मंदिर के स्टेज में स्थायी स्ट्रक्चर व सिलिंग लगाने एवं सप्ताह में प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा शारीरिक श्रम कर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सचिव आशीष कुमार टैगोर, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, सह सचिव रविंद्र प्रजापति व रंजीत कुमार, सतीष कुमार, दीपक विश्वकर्मा, पंकज कुमार, आकाश जायसवाल, परितोष ठाकुर व रेखा देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola