बीएड छात्रों की छात्रवृत्ति पर जतायी गंभीरता

Updated:
विज्ञापन
बीएड छात्रों की छात्रवृत्ति पर जतायी गंभीरता

बीएड छात्रों की छात्रवृत्ति पर जतायी गंभीरता

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर लगा. इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नामांकन में बाधा : शिविर में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के छात्र नारद कुमार यादव ने बीएड विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. छात्र ने बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को थर्ड सेमेस्टर में नामांकन कराने में भारी कठिनाई हो रही है. आर्थिक अभाव के चलते कई छात्र समय पर शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में है. उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र छात्रों को जल्द छात्रवृत्ति दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. प्राप्त आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन : जन शिकायत निवारण में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थे. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola