15 मई तक चलेगी स्व-गणना, 16 से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Updated:
विज्ञापन
15 मई तक चलेगी स्व-गणना, 16 से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

15 मई तक चलेगी स्व-गणना, 16 से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

विज्ञापन

चंदवा़ स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार से जनगणना-2027 को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. तीन बैचों में चलने वाला यह प्रशिक्षण छह मई तक चलेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ चंदन प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बीडीओ ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर जनसंख्या के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सटीक आंकड़े तैयार होते हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. इस बार की जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी, जिसके लिए प्रगणकों को ऐप के माध्यम से डेटा संकलन और रिपोर्टिंग की बारीकियां सिखायी गयीं. जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा. प्रथम चरण में एक से 15 मई तक स्व-गणना होगी, जिसमें लोग स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक फील्ड में उतरेंगे और घर-घर जाकर मकानों व व्यक्तियों की गणना करेंगे. मौके पर बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा, प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी चंदन कुमार, जनसेवक अर्पण तिग्गा, विल्सन लकड़ा सहित कई कर्मी व प्रशिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola