विद्यालय का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किये कार्यक्रम

Updated at : 22 Feb 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किये कार्यक्रम

चिल्ड्रेन पाराडाइज स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

चंदवा. चिल्ड्रेन पाराडाइज स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा के अलावा विशिष्ट अतिथि मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, राजकुमार पाठक, रामप्रसाद साहू, बलदेव साहू, आदर्श रविराज, महेंद्र साहू, डॉ बलवंत सिंह, अंजुमन कमेटी के सदर नसरुद्दीन मियां, प्रधानाचार्य प्रदीप ठाकुर समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रधानाचार्य ने विद्यालय के पिछले दस वर्षों के सफर की जानकारी दी. कहा कि यहां हमेशा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य होता रहा है. विद्यालय सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर कार्य करता रहा है. गरीबों व जरूरतमंदों को विद्यालय की ओर से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है. आवासीय सुविधा के साथ बच्चों के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया. उपप्रमुख ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बेहतर शिक्षा का माहौल बनाना होता है. सभी कर्मियों को इसके लिए तन्मयता से कार्य करने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया. मौके पर सुभाष डे उर्फ बच्चू सर, मुनेश्वर सर, सत्येंद्र सिंह, संजीत सिंह, मिथिलेश कुमार, आयुष, अंजली देवी, गुलिस्ता परवीन, अनुराधा कुमारी, राधा कुमारी समेत आरव ठाकुर, जया कुमारी, साक्षी कुमारी, राशि कुमारी, जीविका कुमारी, प्रेम कुमार, मयंक कुमार, आराध्या पटेल, श्रुति कुमारी, आशीष कुमार, संदीप कुमार, पुष्पा कुमारी, सरस्वती कुमारी, अदनान अजहर, शाहनवाज खान, सनाया परवीन व अन्य बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola