पेयजल और स्वच्छता विभाग के कार्यो की समीक्षा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पेयजल और स्वच्छता विभाग के कार्यो की समीक्षा

जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बात कही. उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता योजनाओं का निरंतर देख-रेख करना सुनिश्चित करें. किसी भी जलमीनार के खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से ठीक कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि गर्मी के मौसम में आमलोगों को पेयजल के लिए कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े. बैठक में उपायुक्त की ओर से जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण की गयी योजनाओं के संबंध में प्रखंडवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिले के सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक व जिला समन्वयक को निर्देश दिया गया कि मॉडल ग्राम की संख्या की वृद्धि के संबंध में सभी इकाइयों का ध्यान रखते हुए समय पर मॉडल ग्राम घोषित करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के तहत सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय एवं ठोस तरल प्रबंधन हेतु निर्मित इकाइयों का हर माह उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करायेंगे. बैठक में कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola