विकास योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
विकास योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

विकास योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन

बारियातू : प्रखंड कार्यालय सभागार परिसर में बुधवार को प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बीडीओ ने पंचायतवार मनरेगा, 14वीं वित्त, पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा पंचायत सचिव व पंचायत स्वयंसेवक के साथ की.

सभी पंचायत सचिव से कहा कि अभी मनरेगा कर्मी हड़ताल में हैं, आप सभी अपने अपने पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना के लाभुकों की सूची बनायें. साथ ही प्रवासी मजदूरों को हर हाल में मजदूरी उपलब्ध करायें. बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में बारियातू प्रखंड को 1575 पीएम आवास निर्माण का लक्ष्य मिला है.

एक सप्ताह के अंदर निबंधन जरूरी है. प्रखंड के वैसे पेंशन लाभुक को चिह्नित करें, जिन्हें पेंशन मिल रहा था परंतु किसी कारणवश अभी बैंक खाते में पेंशन नहीं आ रहा है. इस कार्य की तीन दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola