राहुल सिंह गैंग ने ली माइंस में गोलीबारी की जिम्मेवारी

राहुल सिंह गैंग ने ली माइंस में गोलीबारी की जिम्मेवारी
बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंबा गांव स्थित स्टोन माइंस में सोमवार की शाम हाइवा में गोली-बारी की घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंबा बिरबिर गांव स्थित पत्थर माइंस में हाइवा व ऑफिस पर जो गोलीबारी हुई है, उसकी जिम्मेवारी आजाद सरकार राहुल सिंह गैंग ले रहा है. आगे लिखा गया है कि लातेहार जिले के जमीन व कोयला कारोबारी साफ शब्दों में सुन ले सुधर जाओ नहीं तो ऑन द स्पॉट मार दिये जाओगे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया
बारियातू. मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान में बारियातू पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार प्राथमिक अभियुक्त इंद्रदेव प्रजापति (पिता स्व देवचरण प्रजापति) को मुक्की गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को आरोपी के घर में होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में टीम गठित कर मुक्की टोला में छापामारी की गयी और आरोपी को धर दबोचा गया. थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी थाना कांड संख्या 42/25 में नामजद था. उन्होंने स्पष्ट किया कि अफीम की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के साथ एसआइ अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










