ePaper

अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायें

Updated at : 18 Dec 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायें

अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायें

विज्ञापन

लातेहार ़ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने तथा धान अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथ को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर किसानों एवं लाभुकों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित प्रक्रिया, पंजीकरण, न्यूनतम समर्थन मूल्य, भुगतान व्यवस्था सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन कार्ड वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना, उपभोक्ता अधिकार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 27 धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंपस) स्थापित किये गये हैं. सभी केंद्रों पर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप धान की अधिप्राप्ति की जा रही है. इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है. मौके पर एसी रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola