गरीबी पढ़ाई में बाधा नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कठिनाई पार कर सकते हैं : एसडीओ

गरीबी पढ़ाई में बाधा नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कठिनाई पार कर सकते हैं : एसडीओ
चंदवा़ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर रविवार देर शाम स्थानीय खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. डॉ आंबेडकर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओ अजय कुमार रजक, जिप सदस्य सरोज देवी और सीओ सुमित कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि गरीबी कभी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनती. उनकी मां शिक्षित नहीं थीं, फिर भी उनकी प्रेरणा से वे आज इस पद पर पहुंचे हैं. उन्होंने युवाओं से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने की अपील की. सीओ ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज कल्याण के कार्यों में जुटने का आह्वान किया. जिप सदस्य और विधायक प्रतिनिधियों ने डॉ अंबेडकर को शोषितों की आवाज और आधुनिक भारत का निर्माता बताया. समारोह के दौरान स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. इस सफल आयोजन में केदार नाथ महतो, फौदार राम, संजय पासवान और विजय राम सहित समिति के दर्जनों सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




