तोरार में पुलिस ने पोस्ते की खेती को किया नष्ट

लातेहार के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पोस्ते (अफीम) की खेती के खिलाफ पुलिस की ओर से अभियान जारी है.
चंदवा. लातेहार के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पोस्ते (अफीम) की खेती के खिलाफ पुलिस की ओर से अभियान जारी है. शनिवार को पुलिस पिछले एक माह में तीसरी बार हुटाप पंचायत के तोरार गांव पहुंची और वन क्षेत्र व रैयती भूमि पर लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया. अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार कर रहे थे. टीम ने यहां वन क्षेत्र के बड़े इलाके में लगायी गयी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया. ज्ञात हो कि चंदवा प्रखंड के सुदूरवर्ती इलकों में पिछले कई वर्षों से पोस्ते की खेती हो रही है. एक माह के दौरान तीसरी बार चंदवा पुलिस ने तोरार गांव स्थित वन क्षेत्र में अभियान चलाया है. ज्ञात हो कि अफीम की खेती पर रोकथाम को लेकर राज्य में सख्त कानून बना है. इसके बावजूद इसकी खेती में काफी बढ़ोतरी हो गयी है. अधिकांश मामलों में खेती करनेवाले व तस्कर बड़े ही चालाकी से बच जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




