पुलिस ने पोस्ते की खेती को किया नष्ट

पुलिस ने शुक्रवार को बालुभांग पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप की जा रही पोस्ते की खेती को लेकर अभियान चलाया.
बारियातू. पुलिस ने शुक्रवार को बालुभांग पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप की जा रही पोस्ते की खेती को लेकर अभियान चलाया. इस दौरान इंदुआ और डाकादिरी ग्राम के सीमावर्ती इलाकों में करीब 26 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालुभांग पंचायत के श्रीसमाद और बेलवा टिकर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध पोस्ते की खेती की गयी है. फसल पूरी तरह तैयार है. सूचना के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया. टीम ने चिह्नित स्थानों पर अभियान चलाकर ट्रैक्टर से रौंदकर, ग्रास कटर और लाठी-डंडों से फसल को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. अभियान में थाना पुलिस के कई पदाधिकारी, कर्मी और जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




