पिकअप वैन पलटी, तीन घायल

रेसाढ़-गारू द्वारसैनी घाटी में गुरुवार शाम एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वैन महुआडांड से मकई लोड कर मेदिनीनगर की ओर जा रही थी.
गारू.
बारेसाढ़-गारू द्वारसैनी घाटी में गुरुवार शाम एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वैन महुआडांड से मकई लोड कर मेदिनीनगर की ओर जा रही थी. इसी दौरान द्वारसौनी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में चालक जीतेंद्र कुमार (चैनपुर पलामू), दीपनारायण तुरी व नकुल तुरी घायल हो गये.हादसे में बाइक सवार घायल
बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मी मोहन नगर, खलारी निवासी श्रवण कुमार चौहान (पिता राजेश चौहान) घायल हो गया. जानकारी के अनुसार श्रवण कार्यालय के काम से बालूमाथ से चंदवा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. इस घटना में श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरा बाइक सवार भाग निकलने में सफल रहा. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल श्रवण को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.
बाइक से गिर कर युवक घायल
बालूमाथ. लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार उदय कुमार लोहरा (बरह्मोरिया हेरहंज) बाइक से बालूमाथ की ओर जा रहा था. इसी क्रम में इचाक गांव में भगत मोड़ के समीप बाइक से गिरकर घायल हो गया. जनसंपर्क अभियान में हेरहंज जा रहे पूर्व विधायक प्रकाश राम ने उसे अपने वाहन से तत्काल बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










