बालूमाथ व हेरहंज में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बालूमाथ व हेरहंज में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

बालूमाथ व हेरहंज में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन

बालूमाथ/हेरहंज ़ आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बालूमाथ और हेरहंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बालूमाथ में बैठक की अध्यक्षता सीओ बालेश्वर राम ने की. इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. बालूमाथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने एनएच की मरम्मत की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि सड़क पर कई जगह खतरनाक गड्ढे हैं. थाना चौक की हाइमास्ट लाइट को भी ठीक कराने और आरती के समय शाम में नो-इंट्री लागू करने की मांग की. होलंग समिति के रमेश साहू ने बताया कि दशमी तिथि को मेला आयोजित होता है. जबकि कुरियाम समिति के त्रिवेणी साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी दी. अन्य समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बातें रखीं. बैठक में सीओ बालेश्वर राम ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करें. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने सभी पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया. सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की चेतावनी दी. बीडीओ सोमा उरांव ने पूजा समितियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर जेएमएम अध्यक्ष प्रदीप गंझू, राजद अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे. उधर, हेरहंज थाना परिसर में सीओ दिवाकर दुबे और थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन सुबोध सिंह ने किया. सीओ ने कहा कि सभी समितियां प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें. पूजा पंडाल में बिजली की उचित व्यवस्था, विसर्जन के समय शराबबंदी और डीजे पर अश्लील गाने न बजाने की हिदायत दी. थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने से बचने की अपील की. इस मौके पर बाजारटांड़ के ग्रामीणों ने बाजारटांड़ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी. बैठक में उपप्रमुख विजय उरांव, मो जनाब अंसारी, शिव सिंह, उमेश ठाकुर, दीपक सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण व प्रतिनिधि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola