विधायक कोटा की राशि से बना पीसीसी हुआ ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
विधायक कोटा की राशि से बना पीसीसी हुआ ध्वस्त

शहर के बानपुर में विधायक कोटे की राशि से बनी पीसीसी सड़क आठ महीने के भीतर ही ध्वस्त हो गया

विज्ञापन

तसवीर-11 लेट-9 ध्वस्त पीसीसी दिखाते पूर्व वार्ड पार्षद लातेहार. शहर के बानपुर में विधायक कोटे की राशि से बनी पीसीसी सड़क आठ महीने के भीतर ही ध्वस्त हो गयी. इस सड़क का निर्माण 20 लाख रुपया की लागत से बनाया गया था. उक्त सड़क बानपुर मुहल्ला में कुणाल यादव के घर से नया आहर तक किया गया था. सड़क के धंसते ही इसकी गुणवत्ता और विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने लगा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान ही घटिया सामग्रियां इस्तेमाल की गयी थी. रोड बनाने के पूर्व सोलिंग, पत्थर मिट्टी, ईट आदि का भराव सही तरीके से नहीं की गई थी. इसकी जानकारी देते हुए वार्ड नंबर दो के निवर्तमान वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक ने कहा कि पूर्व में सड़क बनाने के दौरान घटिया निर्माण किए जाने के कारण आज सड़क धंस गयी है. सड़क ध्वस्त होने के कारण कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के पाइपलाइन के काम किए जाने के दौरान भी सड़क किनारे गड्ढा कर दिया गया था. जिसके कारण मिट्टी का कटाव होता चला गया. चंदन प्रसाद ने कहा कि इसी सड़क से प्रतिदिन आना जाना करते हैं परंतु सड़क के टूट जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola