मंडल डैम मुख्य मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ, विधायक 13 को करेंगे शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
मंडल डैम मुख्य मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ, विधायक 13 को करेंगे शिलान्यास

मंडल डैम मुख्य मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ, विधायक 13 को करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और चर्चित मंडल डैम को प्रमंडलीय मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. विधायक रामचंद्र सिंह के अथक प्रयास के बाद करीब 50 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है. आगामी 13 मई को विधायक इस अति प्रतीक्षित योजना का विधिवत शिलान्यास करेंगे. 1972-73 के बाद अब होगा जीर्णोद्धार : एकीकृत बिहार के समय 1972-73 में बरवाडीह से मंडल तक इस सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना (मंडल डैम) के निर्माण कार्य को गति देना था. इसी मार्ग से डैम निर्माण की भारी मशीनें और सामग्री पहुंचायी गयी थी. हालांकि, 1997 में माओवादियों द्वारा इंजीनियर बैजनाथ मिश्रा की हत्या के बाद डैम का काम ठप हो गया और रखरखाव के अभाव में सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी. पर्यटन और ग्रामीणों के लिए लाइफलाइन : यह सड़क बढनियां, सैदुप, मोरवाई, ततहा और मंडल जैसे गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए लाइफलाइन है. साथ ही, मंडल डैम होने के कारण यहां देश-विदेश के पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है. डैम का काम दोबारा शुरू होने के बाद इस सड़क की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी. विधायक ने इसे प्राथमिकता देते हुए विभागीय निविदा की प्रक्रिया पूरी करायी. सड़क निर्माण की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola