राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन, कहा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 22 Jan 2026 7:08 PM

विज्ञापन

जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया में भाग लें और लोकतंत्र को सशक्त बनायें.

लातेहार.

जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के वरीय पदाधिकारियों और सभी कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का विशेष महत्व है और यह दिवस नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है.

मतदाता शपथ कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक मतदान प्रक्रिया में भाग लें और लोकतंत्र को सशक्त बनायें. शपथ दिलाते हुए कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह संकल्प लेते हैं कि हम लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे. साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक प्रवीन कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, एसडीओ अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, गोपनीय प्रभारी श्रेयांश समेत जिला स्तरीय कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम ने नागरिकों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola