झामुमो की समीक्षा सभा में हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
झामुमो की समीक्षा सभा में हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प

झामुमो की समीक्षा सभा में हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड के जलता गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीएलओ की नियुक्ति के बाद समीक्षा सभा का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. इससे पूर्व झामुमो ने जिले के सभी बूथों के लिए अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) नियुक्त किये हैं. मजबूत संगठन का संकल्प : बैठक में अंतिम बूथ तक मजबूत संगठन, मजबूत बूथ और मजबूत झामुमो का संकल्प दोहराया गया. मौके पर पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति से झामुमो का संगठन जिला मुख्यालय से लेकर गांव स्तर तक बेहद मजबूत होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले दिनों में चुनावी तैयारियों को लेकर और सक्रिय होने का आह्वान किया. घर-घर जाकर होगा सर्वे : जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि नियुक्त किये गये एजेंट घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाएंगे, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो. मौजूद लोग : सभा में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, शमशुल होदा, ममता सिंह, वासुदेव यादव, सुदामा प्रसाद, अशोक पांडेय, आर्सेन तिर्की, रिंकु कच्छप, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, संजय यादव, नसीम अंसारी, अहद खान, बबलू राही, संदीप गंझू, आरती देवी, जफर हुसैन, मो आशिक, मो शमशाद, सरफराज आलम, शंकर टाना भगत, नायद करीम, सुशील यादव, रंजीत उरांव, बीनु राम, एहशान अंसारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola