लातेहार में सबसे दूर सबसे पहले जनभागीदारी सप्ताह शुरू

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 May 2026 8:25 PM

विज्ञापन

लातेहार में सबसे दूर सबसे पहले जनभागीदारी सप्ताह शुरू

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर सबसे दूर सबसे पहले अभियान सह जनभागीदारी सप्ताह (18 से 25 मई) का विधिवत शुभारंभ किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को जागरूक कर उन्हें सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ना है. कैंप लगाकर ऑन-स्पॉट मिलेगा लाभ : मौके पर उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत पीएम जनमन योजना के तहत आने वाले 153 गांवों और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 269 गांवों में 19 से 25 मई तक जिले के सभी प्रखंडों में बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप आयोजित किये जायेंगे. इस विशेष अभियान के जरिये कमजोर जनजातीय समूह और अन्य पात्र लाभुकों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा. सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा : 19 से 25 मई तक पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा. 20 को मैदानी स्तर पर ग्राम भ्रमण, जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियां होंगी. 21 से 23 मई तक जनसुनवाई कार्यक्रम के जरिये शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. 24 को अभियान से संबंधित दस्तावेजीकरण और प्रगति प्रतिवेदन तैयार होगा. 25 को डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम के माध्यम से पूरे अभियान की अंतिम समीक्षा की जायेगी. गांव-गांव तक पहुंचायें योजना की जानकारी : उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस जनभागीदारी सप्ताह में आम जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचायें. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसी रामा रविदास, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola