पारा शिक्षक पर छात्र को पीटने व प्रश्न पत्र लूटने का आरोप, थाने में शिकायत

Updated at : 12 Mar 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक पर छात्र को पीटने व प्रश्न पत्र लूटने का आरोप, थाने में शिकायत

पारा शिक्षक पर छात्र को पीटने व प्रश्न पत्र लूटने का आरोप, थाने में शिकायत

विज्ञापन

मनिका़ प्रखंड के नामुदाग पंचायत स्थित मानिकडीह मध्य विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र विवेक कुमार यादव ने सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं. छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की, प्रश्न पत्र लूट लिया और विद्यालय से भगा दिया. इस संबंध में छात्र के पिता कृष्ण यादव ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) और मनिका थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. छात्र के पिता ने बताया कि विवेक लंबे समय से बीमार है और उसका इलाज बीएचयू (वाराणसी) से चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दुर्भावना से ग्रसित होकर उनके पुत्र के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे वह परीक्षा देने से वंचित रह गया. पिता के अनुसार, स्कूल से भगाये जाने के बाद छात्र डरा-सहमा है. आरोप निराधार : दूसरी ओर, आरोपी शिक्षक अखिलेश यादव ने आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है़ बच्चा बिना बताये स्कूल से जा रहा था, इसलिए उसे अभिभावक को साथ लेकर आने के लिए घर भेजा गया था. जांच के बाद होगी कार्रवाई : शिक्षक पर इस विषय पर पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. मामले की जांच कराकर दोषी शिक्षक के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola