पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन

विज्ञापन

महुआडांड़़ सेंट जेवियर्स महाविद्यालय में भारत पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम 22 से 29 अप्रैल तक अर्थ वीक के समापन पर आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाने के बाद पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है. वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर चिंता जताते हुए विद्यार्थियों से सतत विकास के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की. अर्थ वीक के दौरान कॉलेज में सस्टेनेबिलिटी अवेयरनेस प्रोग्राम, ग्रीन कैंपस पहल, कम्यूनिटी आउटरीच, जीरो प्लास्टिक अभियान और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की गयी. कार्यक्रम का संचालन करते हुए विक्रम रजत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. मौके पर मो जाफर इकबाल, डॉ प्यारी कुजूर, अभय सुकुट डुंगडुंग, रोनित मार्सल, शेफाली प्रकाश, सुरभि सिन्हा, सुबोध मिंज, शिल्पी जूनिता, अंशु अंकिता समेत सभी शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola