वीर बुधु भगत की जयंती पर मेला का आयोजन

प्रखंड के पल्हेया गांव में वीर बुधू भगत की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया.
मनिका. प्रखंड के पल्हेया गांव में वीर बुधू भगत की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने वीर बुधू भगत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वीर बुधू भगत ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी को लेकर आंदोलन किया था. उनका जन्म रांची के चान्हो स्थित सिलागाईं में हुआ था. हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, सुषमा देवी, कमल यादव, ओमप्रकाश यादव, गुड्डू उरांव, बासमती देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव, अमित यादव व संजय सिंह चेरो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










