बेतला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी

Updated:
विज्ञापन
बेतला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी

बेतला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी

विज्ञापन

बेतला. लातेहार जिले में कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गयी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को बेतला वन विभाग सभागार में प्रखंड पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें नये अध्यक्ष के नाम पर रायशुमारी की गयी. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सुनील केदार, हिन्दू न्यास बोर्ड अध्यक्ष जय शंकर पाठक और विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद थे. पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बरवाडीह के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जोन अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं से बंद कमरे में एक-एक कर मुलाकात की और अपनी राय रखी. पर्यवेक्षक सुनील केदार ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है कि केंद्रीय नेतृत्व सीधे उनकी राय ले रहा है. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना हम सभी का लक्ष्य है. राहुल गांधी के संघर्ष को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा. भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन की जरूरत है. मौके पर अनिल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह,मुखिया वेरोनिका कुजूर, बुद्धेश्वर सिंह, समसुल अंसारी, रविंद्र राम, दीपू तिवारी, रंजीत प्रसाद राजू, प्रिंस गुप्ता, उमेश रजक,पूर्व मुखिया संजय सिंह, हरीश अंसारी, निजाम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola